अगर आपको लगता है कि भारत में बिकने वाले फलों के दाम आसमान छूते हैं या यहां के फल बहुत महंगे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे फल की कीमत बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी। इतना ही नहीं, इस फल की कीमत में आप एक आलीशान घर या फिर एक अच्छी कार खरीद सकते हैं।

यह बात भले ही आपको थोड़ी अजीब लगे, लेकिन यह सोलह आना सच है। जापान में एक अनूठी नीलामी भी आयोजित की गई जहां कुछ प्रीमियम खरबूजों की नीलामी की गई। यह खरबूजा 29,300 अमेरिकी डॉलर यानी 19 लाख 84 हजार रुपये में बिका।
वैसे तो जापान में प्रीमियम खरबूजे की कीमत आमतौर पर 6 से 10 हजार रुपये के बीच होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों है तो मैं आपको बता दूं कि यह फल यहां समाज में अपनी प्रतिष्ठा दिखाने के लिए या दुकान में अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए खरीदा जाता है। इतना ही नहीं यहां के लोग तोहफे में एक दूसरे को खरबूजे देना पसंद करते हैं।
विशेष परिस्थितियों के कारण युबारी तरबूज बहुत महंगा होता है। इस फल को पकने में लगभग 100 दिन का समय लगता है। इसे विशेष टोपियों से ढक कर धूप से बचाया जाता है।
आपको बता दें कि सबसे अच्छे युबारी खरबूजे गोल होते हैं और एक विशेष एक समान त्वचा वाले होते हैं। इस फल को तोड़ते समय तने का हिस्सा टी-शेप में फल से जुड़ा होता है। यह फल बहुत अच्छे डिब्बे में बिकता है। वैसे बाकी फल भी जापान में काफी महंगे मिलते हैं। एक सेब की कीमत 3 डॉलर होना आम बात है।
वहां के लोग इस फल को उगाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खरबूजे को केवल बोली लगाकर ही खरीदा जा सकता है। आप इसे सामान्य बाजार में नहीं खरीद सकते। वहीं, गरीब लोगों के लिए इसे खरीदना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि उनके पास ज्यादा पैसा नहीं होता है।
Source Link: https://vikramuniv.net/this-melon-is-sold-the-most-expensive-in-the-world-people-get-sweaty-knowing-the-price/
Home Page | Click Here |